विश्व रक्तदान दिवस पर बलरामपुर में रक्तदान का उत्साह, 19 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस पर बलरामपुर में रक्तदान का उत्साह, 19 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया। शिविर में कुल 19 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।

कलेक्टर के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। रक्तदाताओं ने रक्तदान को सामाजिक दायित्व बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी भी देखने को मिली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान से न केवल गंभीर मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है, बल्कि रक्त की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा दान है, जो सीधे किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति सकारात्मक जागरूकता फैलाने की अपील की।

रक्तदान शिविर में योगदान देने वाले सभी 19 रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, लैब तकनीशियनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा रक्तदाता समूह के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 एटीआर के ग्राम डंगनिया निवासी आनंद एक्का ने सूकर पालन को बनाया आय का जरिया

54 उन्नत नस्ल के सूकर से हर साल हो रही अच्छी आमदनी रायपुर,  मुंगेली जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *