9 टन यूरिया जब्त, एक दुकान पर 21 दिन का प्रतिबंध

9 टन यूरिया जब्त, एक दुकान पर 21 दिन का प्रतिबंध
9 टन यूरिया जब्त, एक दुकान पर 21 दिन का प्रतिबंध

रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र में उर्वरक कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 9 टन यूरिया जब्त किया है, जबकि दूसरी दुकान पर 21 दिनों के लिए विक्रय प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कार्रवाई संयुक्त जांच दल की छापेमारी में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद की गई।

जांच के दौरान अग्रवाल खाद भंडार में लगभग 9 टन यूरिया का भौतिक भंडारण पाया गया, लेकिन स्टॉक रजिस्टर और पीओएस मशीन में उसकी कोई प्रविष्टि नहीं मिली। अभिलेखों और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाए जाने पर पूरे खाद को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसी तरह बाबा मोहनदास एग्रो शॉप में स्टॉक, पीओएस एंट्री और भौतिक भंडारण में विसंगति पाई गई। इसे उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 का उल्लंघन मानते हुए दुकान पर 21 दिनों का विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है। 

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

बेहतर समन्वय और सहयोग से शहर के विकास व स्वच्छता के लिए करें कार्य : श्रीमती शंगीता आर.

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव ने विभागीय कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *