राज्यपाल श्री डेका से लेखिका श्रीमती अग्रवाल की पुस्तक का किया विमोचन

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में लेखिका श्रीमती पूजा अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने उनकी स्वरचित कहानी संग्रह माटी के पंख का विमोचन किया। लेखिका ने राज्यपाल को पुस्तक की विषय-वस्तु से अवगत कराते हुए बताया कि यह कहानी संग्रह प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है।

           राज्यपाल ने पुस्तक के विषय और उसके संदेश की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने लेखिका पूजा अग्रवाल को उनके रचनात्मक प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं तथा पुस्तक के व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचने की कामना की।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

बेहतर समन्वय और सहयोग से शहर के विकास व स्वच्छता के लिए करें कार्य : श्रीमती शंगीता आर.

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव ने विभागीय कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *