उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने हायर सेकंडरी स्कूल भवन का किया भूमिपूजन

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्कूल

रायपुर, 

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्कूल

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज लोरमी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि स्कूल भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। आज से निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अनुबंध के अनुसार स्कूल भवन का 8 महीने में पूरा किया जाना है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य समय से पहले और पूरी गुणवत्ता के साथ हो, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि जहां बच्चों का भविष्य तैयार होता है, उस स्कूल का अच्छा भवन बनना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *