
जशपुर/ जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामजुनवानी में प्रेम प्रसंग में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुशील खलखो (34 वर्ष) निवासी जामजुनवानी खारपारा गांव की एक विवाहित महिला के साथ पिछले लगभग तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। महिला का पति इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था। बताया जा रहा है कि महिला कई बार अपने पति का घर छोड़कर मृतक के साथ रहने लगी थी, जिससे दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती थी। जानकारी के मुताबिक पूर्व में भी गांव में इस मामले को लेकर सामाजिक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ। पुर्व में आरोपी जयलाल एक्का की पत्नी सरिता एक्का के द्वारा मृतक शुशील खलखो पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था जहां उसे जेल भेजा गया था । जेल से छूटने के बाद बीती रात करीब 11 बजे के आसपास मृतक शुशील खलखो अपने घर के आंगन में था। इसी दौरान आरोपियों ने जयलाल एक्का, जसमन एक्का और एक नाबालिग बालक ने उस पर हमला कर दिया।
आरोप है कि युवक को पहले पकड़कर मारपीट की गई और फिर उसके सिर पर भारी पत्थर पटक दिया गया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में था. घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल और पत्थलगांव पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। पूछताछ, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई गई। जांच में प्रेम प्रसंग को हत्या का मुख्य कारण पाया गया। पुलिस ने मामले में जयलाल एक्का (34 वर्ष), जसमन एक्का (38 वर्ष) तथा एक अन्य नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने के बाद तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। व हत्या का मामला दर्ज पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। प्रेम प्रसंग को लेकर हुई इस जघन्य हत्या की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने कहा है कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही इस मामले पर आरोपी जयलाल एक्का ने कहा है कि उसकी पत्नी सरिता एक्का को मृतक तीन वर्षो से अवैध सम्बंध था कई बार समझाइश के बाद भी युवक ने अपने हरकतों से बाज नही इससे झुब्ध होकर एक शादी समारोह से कुछ दूरी पर ले जाकर उसकी पत्थर से सर कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

मों 8770534900
publiccg Chhattisgarh NEWS