कांसाबेल भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला बैठक में शामिल हुईं विधायक गोमती साय

कांसाबेल। सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय आज कांसाबेल भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला बैठक में शामिल हुईं। बैठक में “12 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर रायमुनी भगत, जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जिला प्रभारी अमर सुल्तानिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, अंत व्यवसायी बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र बेसरा, पूर्व विधायक रोहित साय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, मुकेश शर्मा सहित समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 बैगा अंचल कोटा पहुंचे प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा

पीवीटीजी परिवारों तक हर योजना पहुंचाने अधिकारियों को सख्त निर्देश जंगलों के बीच बसे गांवों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *