राज्यपाल श्री डेका ने संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा के वेबसाइट का किया शुभारंभ

राज्यपाल श्री डेका ने संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा के वेबसाइट का किया शुभारंभ

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा, अंबिकापुर के नवीन वेबसाइट का शुभारंभ किया साथ ही विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा लिखित पुस्तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का विमोचन किया। 

राज्यपाल श्री डेका ने संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा के वेबसाइट का किया शुभारंभ

लोकभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में श्री डेका ने विश्वविद्यालय के वेबसाइट का विस्तृत अवलोकन किया और इसकी सराहना की। कुलपति डॉ. राजेन्द्र लकपाले ने बताया कि इस नवीन वेबसाइट को विद्यार्थियों के लिए और अधिक उपयोगी बनाया गया है। यह वेबसाइट मोबाइल एप की तरह भी कार्य करेगा। विद्यार्थियों को छोटे-मोटे कार्य के लिए अब विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया भी आसानी से हो सकेगी। इस अवसर पर श्री डेका ने निर्देेश दिया कि विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्हांेने विद्यार्थियों और शिक्षकों में स्ट्रेस दूर करने के लिए   उनकी काउंसिलिंग कराने पर जोर दिया। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के सदस्य, पुस्तक के लेखक प्राध्यापक डॉ. मनीषा देवांगन और डॉ. एच.एस.पी. तोण्डे उपस्थित थे।  

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

ओडिसा की बीयर-व्हिस्की समेत 96 लीटर से ज्यादा शराब जब्त

आरोपी जेल भेजा गया रायपुर,  अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *