किलकिलेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण की दिशा में बढ़ता कदम

विधायक गोमती साय ने किया 99.99 लाख रुपये के निर्माण कार्य का भूमिपूजन

पत्थलगांव। सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय ने किलकिलेश्वर धाम में 99 लाख 99 हजार रुपये की लागत से बनने वाले बाउंड्री वाल एवं भव्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस निर्माण कार्य से धाम की सुंदरता में वृद्धि होने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जनपद अध्यक्ष धनियारों परहा, प्रदीप गुप्ता, बिरेन्द्र सिंह, चमर साय एक्का, फिलिस्तिना एक्का, हेमन्त बंजारा, हरजीत भाठिया, श्याम नारायण गुप्ता, प्रकाश चौहान, सरिता सिदार, रूप सिंह राठिया, वेद राम सिदार, बालश्याम चौहान, संतोषी भारद्वाज, कामिल साय लकड़ा, प्रयाग सिदार देव साय तिग्गा, देव प्रकाश साहू, राम कुमार चौहान, मीरा पोर्ते सहित भाजपा के जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। किलकिलेश्वर धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां होने वाले विकास कार्यों से स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि बाउंड्री वाल एवं भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण से धाम का सौंदर्यीकरण होगा तथा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं आकर्षक वातावरण तैयार होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस पहल के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

कृषक संतोष साहू को मिला केसीसी और पासबुक

अब संतोष को जीरो ब्याज दर पर ऋण सुविधा का मिलेगा लाभ गरियाबंद,  छत्तीसगढ़ सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *