Oplus_0

कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं को सड़क नवनिर्माण हेतु पत्र

कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं को सड़क नवनिर्माण हेतु पत्र

कुनकुरी (जशपुर, छत्तीसगढ़): कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष विनयशील ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को एक पत्र प्रेषित कर कुनकुरी नगर की मुख्य सड़क NH 43 के नवनिर्माण और इसके दोनों ओर स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज (बड़े नालों) के निर्माण की मांग की है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि कुनकुरी की मुख्य सड़क वर्तमान में जर्जर अवस्था में है, जिसके कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है। धूल, जलभराव और गड्ढों की समस्या से स्थानीय निवासियों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों, आने जाने वाले राहगीरों और व्यापारियों को असुविधा हो रही है।

नगर पंचायत ने मुख्यमंत्री से इस परियोजना के लिए आवश्यक स्वीकृति और बजट आवंटन की मांग की है, ताकि शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो सके। विनयशील ने आशा व्यक्त की है कि माननीय मुख्यमंत्री इस समस्या के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाएंगे, जिससे कुनकुरी के नागरिकों को राहत मिल सके।

Oplus_0

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर

वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण रायपुर,  छत्तीसगढ़ राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *