सुशासन तिहार: भड़ेसर और नवागढ़ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री, दस्तावेज एवं सहायता राशि का वितरण

रायपुर,

हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री, दस्तावेज एवं सहायता राशि का वितरण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री, दस्तावेज एवं सहायता राशि का वितरण

इसी क्रम में आज जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के प्रगति क्लब तथा जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भड़ेसर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए।

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने भड़ेसर में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित किया जाए।

शिविर में अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबियां प्रदान की गईं। इसके साथ ही मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण स्वीकृति पत्र, श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सुपोषण किट, ऋण पुस्तिका सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री एवं सहायता राशि वितरित की गई। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत भड़ेसर से कुल 716 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 690 मांग एवं 26 शिकायतें शामिल थीं।

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि शासन का उद्देश्य आम जनता तक योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदन गंभीरता से लेकर उनका समयबद्ध निराकरण किया जाए। राजस्व प्रकरणों के त्वरित समाधान, किसानों को एग्रीस्टैक की जानकारी देने, नैनो यूरिया के उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से रोजगार एवं ऋण मेलों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, श्री अमर सुल्तानिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांता मनमोहन कश्यप सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

13 मई को जांजगीर-नैला और परसाही (नाला) में लगेगा शिविर

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 13 मई को नगर पालिका जांजगीर-नैला के सांस्कृतिक भवन, कचहरी चौक तथा जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाही (नाला) के पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी – प्रभारी सचिव श्री बोरा

सुशासन तिहार अंतर्गत शिविरों में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्वक निराकरण ग्रीष्मऋतु को ध्यान में रखते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *