सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बदवर में आयोजित शिविर में शामिल हुए प्रभारी सचिव

ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं

रायपुर,

सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बदवर में आयोजित शिविर में शामिल हुए प्रभारी सचिव

कोंडागांव जिले के प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने आज बुधवार को केशकाल विकासखंड के ग्राम बदवर में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं और मांगो के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। प्रभारी सचिव ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में पहुंचकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बदवर में आयोजित शिविर में शामिल हुए प्रभारी सचिव

प्रभारी सचिव ने कहा कि शासन की मंशा है कि सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने के माध्यम से शासन जिला प्रशासन हर गांव तक पहुंचे और हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर पूरी गंभीरता के साथ संतोषजनक और समाधानपरक निराकरण करें। 

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत शिविर के माध्यम से शासन गांव -गांव तक पहुंच रही है। इन शिविर में पहुंचकर अपनी मांगों और समस्याओं को अवश्य अवगत कराएं।

कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 05 हितग्राहियों को आवास की चाबी, 15 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, 02 हितग्राहियों को आजीविक डबरी, 01 हितग्राही को राशन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा 10 डिजिटल किसान किताब, 10 बी वन खसरा और 01 अधिकार अभिलेख पत्र, शिक्षा विभाग द्वारा 04 जाति प्रमाण पत्र और समूह की 12 महिलाओं को लखपति दीदी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराया गया। 
शिविर में सरपंच श्रीमति धारिणी प्रधान, श्री राम यदु, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

सुशासन तिहार-2026 : दुर्ग के चीचा जनसमस्या निवारण शिविर में 300 आवेदनों का हुआ निराकरण

जनता की समस्याओं का तत्परतापूर्वक निराकरण करें अधिकारी – विधायक श्री साहू सुशासन शिविर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *