गुलमोहर हॉल नई दिल्ली में एन.एफ.पी.आर.सी फाउंडेशन द्वारा आयोजित “Transforming Rural India for Viksit Bharat 2047” कार्यशाला में पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने सक्रिय सहभागिता की।

पत्थलगांव। गुलमोहर हॉल नई दिल्ली में एन.एफ.पी.आर.सी फाउंडेशन द्वारा आयोजित “Transforming Rural India for Viksit Bharat 2047” कार्यशाला में पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने सक्रिय सहभागिता की।
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाकर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करना रहा। कार्यक्रम में Tarun Chugh एवं सुधांशु त्रिवेदी के मार्गदर्शन में गहन विचार-विमर्श किया गया।


कार्यशाला के दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार, कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने तथा सामाजिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि यदि इन क्षेत्रों में समन्वित प्रयास किए जाएं, तो भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है।
इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, भावना बोहरा, शकुंतला सिंह पोर्ते, सुशांत शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
यह कार्यशाला ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई, जिसमें नीति-निर्माण और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख

पढ़ाई के साथ मिला रोजगार रायपुर,  छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *