भारत की सेना मजबूत लेकिन दिल्ली का नेतृत्व कमजोर था वरना POK हमारा होता :

कुनकुरी/जशपुर :

अध्यक्ष विनयशील नगर पंचायत द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए । कर्मचारियों के साथ ऑपरेशन सिन्दूर पर राष्ट्र के साथ एकजुटता के लिए पंचायत भवन से हनुमान टेकरी तक रैली निकाली गई ।

अपने वक्तव्य में विनयशील ने सशस्त्र बल और अर्ध सैनिक बलों का हृदय से धन्यवाद किया और कहा भारतीय सेना का “ऑपरेशन सिन्दूर” एक असाधारण सैन्य उपलब्धि है, जिसने देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा में उनकी अदम्य शक्ति, साहस और रणनीतिक कुशलता को प्रदर्शित किया।

उन्होंने कहा कि जब भारतीय सेना पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर रही थी , जब भारतीय सेना POK को कब्जा करने के करीब थी, जब पूरा विपक्ष एक जुट होकर पाकिस्तान के टुकड़े करने के लिए सरकार के साथ था, तब नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में सीज फायर कर पूरे देश को निराश कर दिया। अगर दिल्ली में बैठी सरकार मजबूत होती तो POK हमारा होता।

विनयशील ने भारतीय सेना की कर्नल सोफ‍िया कुरैशी पर
भाजपा के मंत्री विजय शाह के बयान की निंदा कर, उसपर कड़ी कार्यवाही की माँग की । बता दें हाईकोर्ट ने भी BJP के कैबिनेट मंत्री विजय शाह पर जी पर बयान के लिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विनयशील ने कहा की सीजफायर और बीजेपी मंत्री का बयान सेना के मनोबल को कमजोर करता है।

विनयशील ने मध्यप्रदेश में भाजपा के उप मुख्यमंत्री के सैनिकों के अपमान वाले बयान पर भी आक्रोश व्यक्त किया और जगदीश देवड़ा मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की माँग की।

रैली में हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते हुए पदयात्रा हुई । इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा , मुक्ति मिंज , नील कुजूर, मुकेश नायक , अजीत किस्पोट्टा, रुकसाना बानो शामिल हुए ।

संपादक प्रदीप सिंग ठाकुर

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *