Oplus_0

सर्पदंश ने ली मासूम की जान

पत्थलगांव।बीती रात किलकिला के समीप ग्राम नारायणपुर के सुकवासु पारा में एक मासूम बच्ची सिया मांझी (5 वर्ष) की सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने नाना-नानी के साथ ज़मीन पर सो रही थी, जब एक जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनो को जब सांप काटने की जानकारी मिली बच्ची को पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची का नाम सिया मांझी, पिता मनोज मांझी है। वह अक्सर नाना के घर ही रहती थी, जो उसी बस्ती में स्थित है। घटना के बाद गांव में शोक और डर का माहौल है।
हर साल दोहराई जाती है त्रासदी, लेकिन अब तक नहीं हुई ठोस पहल बता दे कि पत्थलगांव क्षेत्र में हर वर्ष सर्पदंश से अनेकों लोगों की जान जाती है, विशेष रूप से बरसात के मौसम में। इसके बावजूद सरकारी स्तर पर कोई ठोस और सार्थक पहल नहीं की गई है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

प्रदेश के 30 शासकीय आईटीआई बनेंगे आधुनिक एवं उद्योगोन्मुखी कौशल विकास केंद्र पीएम-सेतु योजना के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *