पत्थलगांव: ग्राम कुनकुरी में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजेश्वर एक्का पिता मृत्युल एक्का कोसम पेड़ से फल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे पेड़ से गिर गए। इस हादसे में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।परिजन उन्हें इलाज के लिए पत्थलगांव के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का …
publiccg Chhattisgarh NEWS