जशपुर कलेक्टर सख्त, 6 ठेकेदारों के अनुबंध रद्द, 114 को नोटिस

जशपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर जशपुर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। 17 जून 2025 को जिला जल स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए 6 ठेकेदारों के अनुबंध तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए, वहीं 114 ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बैठक में यह पाया गया कि जिले की कुल 3333 योजनाओं में से केवल 1072 योजनाएं ही पूरी हो पाई हैं। कलेक्टर ने इसे बेहद गंभीर मानते हुए कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जिन ठेकेदारों के जवाब संतोषजनक नहीं होंगे, उनके अनुबंध भी रद्द किए जाएं। कलेक्टर ने सभी ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे शीघ्रता से कार्य पूर्ण करें और जल प्रदाय सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, साथ ही अब तक हुए अनुचित भुगतान की वसूली भी ठेकेदारों से की जाएगी। इस बैठक से साफ है कि प्रशासन अब जल जीवन मिशन के तहत किसी भी प्रकार की लापरवाही को लेकर समझौता नहीं करेगा।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *