भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के बीच में ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर 14 नवंबर को अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें इस महामुकाबले की भिड़ंत का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच में ग्रुप स्टेज में भी आमना-सामना हुआ था जिसमें उस मुकाबले को पाकिस्तानी टीम तीन विकेट से करीबी जीत हासिल करते हुए अपने नाम करने में कामयाब रही थी। ऐसे में अब टीम इंडिया की नजरें कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के नेतृत्व में पिछली हार का बदला लेने के साथ खिताब को भी अपने नाम करने पर रहने वाली हैं। वहीं इस फाइनल मैच की पिच को लेकर भी नजरें रहने वाली हैं जिसमें टॉस की भूमिका काफी अहम रहेगी।
publiccg Chhattisgarh NEWS