पत्थलगांव नगर पालिका में घमासान: CMO की कार्यप्रणाली के खिलाफ लामबंद हुए अध्यक्ष और पार्षद, CM से हटाने की मांग

  • बुनियादी सुविधाओं की बदहाली, प्रशासनिक मनमानी और विकास कार्यों में अनदेखी का लगाया आरोप
  • उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री और संयुक्त संचालक को भी भेजी गई शिकायत की प्रतिलिपि

पत्थलगांव (जशपुर)। पत्थलगांव नगर पालिका में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर टकराव गहरा गया है। प्रभारी सीएमओ जावेद खान की कार्यप्रणाली से नाराज नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सुदर्शन सिंह और पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। जनप्रतिनिधियों ने सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रभारी सीएमओ को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में जनप्रतिनिधियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि नगर में पेयजल और सफाई व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। विकास कार्यों की गति लगभग ठहर सी गई है। शहर में केवल अध्यक्ष और पार्षद निधि के सीमित कार्य ही नजर आ रहे हैं, जबकि शासन स्तर से अतिरिक्त बजट अथवा नई विकास योजनाओं को स्वीकृत कराने के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

बिना चर्चा शासन को प्रस्ताव भेजने और मनमानी का आरोप अध्यक्ष संगीता सुदर्शन सिंह एवं पार्षदों का कहना है कि नगर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और जानकारियों को जनप्रतिनिधियों से बिना कोई विचार-विमर्श किए सीधे शासन को भेजा जा रहा है। पत्र में अधिकारियों पर शासन को गुमराह करने, प्रशासनिक मनमानी चलाने तथा कर्मचारियों के वेतन व जनप्रतिनिधियों के मानदेय भुगतान में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

उच्चाधिकारियों को भी भेजी गई प्रति नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्षद श्यामनारायण गुप्ता, जनार्दन पंकज और समीर बड़ा सहित अधिकांश पार्षदों ने एकजुट होकर इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि नगर के विकास और सुचारू व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रभारी सीएमओ का अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए। इस शिकायत पत्र की प्रतिलिपि उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

सरल व्यक्तित्व, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा के लिए सदैव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *