Oplus_131072

वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए डीआईजी एसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह

इंदिरा गांधी कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव में हुआ भव्य आयोजन, छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पत्थलगांव। इंदिरा गांधी कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में डीआईजी एसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
डीआईजी एसपी डाक्टर लाल उमेद सिंह ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि जहां बच्चियां रहती हैं वहां मुझे पौधा रोपण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि बेटियां दो घरों को संभालती हैं और समाज को नई दिशा देती हैं।
विद्यालय के दिन याद किए
अपने विद्यालय के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और लगन से ही जीवन में सफलता मिलती है। विद्यालय का समय ही वह नींव है, जिस पर भविष्य की इमारत खड़ी होती है।बच्चों के साथ मिलकर की परिसर की सफाई वृक्षारोपण के बाद डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर की सफाई भी की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है। बच्चों को स्वयं काम करते देखकर उन्होंने सभी को सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। डीआईजी एसपी डाक्टर लाल उमेद सिंह ने पर्यावरण का संदेश दिया
उन्होंने बच्चों से कहा कि पेड़ हमारी जिंदगी हैं, इन्हें बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। हर छात्र अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करे। पौधे न सिर्फ हवा शुद्ध करते हैं, बल्कि बारिश, छाया और हरियाली भी देते हैं।कार्यक्रम में उपस्थिति कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य सुश्री केके इनदवार, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, छात्राएं, ब्लाक शिक्षा अधिकारी कमलेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं ने पर्यावरण से जुड़े नारे भी लगाए और पौधों की सुरक्षा की शपथ ली।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *