पाकरगांव में बच्चों से रामायण और पर्यावरण पर संवाद किया कौशल्या साय ने, रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा मन


पत्थलगांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय पाकरगांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने विद्यालय के बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए रामायण के पात्रों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक और सही उत्तर देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर कौशल्या साय ने केवल अतिथि के रूप में ही नहीं, बल्कि एक शिक्षिका और अभिभावक की भूमिका निभाते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और प्रकृति संरक्षण के महत्व पर प्रेरित किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।


इस अवसर पर पत्थलगांव मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, बीडीसी अटल साय, मिथलेश लकड़ा, धनेश्वर बेहरा, त्रिलोचन बेहरा, करुणा यादव, पुरनो चंद बेहरा, नरेश यादव, अरुण यादव, भुनेश्वरी बेहरा, बीडी महंत, कन्हैया यादव, कैलाश यादव, सुंदर लाल गुप्ता, गणेश चंद बेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। श्रीमती कौशल्या साय ने इस दौरान वहा निर्मित सीसी रोड का भी निरीक्षण किया।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

बिहान योजना ने बदली किस्मत

4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *