सेवा संकल्प अभियान को लेकर पत्थलगांव में भाजयुमो की अहम बैठक, बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने की बनी रणनीति

पत्थलगांव (छत्तीसगढ़): भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के ग्रामीण एवं शहर मंडल की एक संयुक्त संगठनात्मक बैठक 15 सितंबर 2026 को पत्थलगांव स्थित विधायक कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी “सेवा संकल्प अभियान” की रूपरेखा तैयार करना और संगठन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना रहा।​बैठक में आगामी “सेवा संकल्प अभियान” के तहत संचालित होने वाले विविध सेवा कार्यों को सीधे बूथ स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। इसके साथ ही संगठन को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक अधिक मजबूत, अनुशासित और सक्रिय बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।​प्रमुख पदाधिकारियों की रही मौजूदगीइस संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव, भाजपा महामंत्री मनीष अग्रवाल, पत्थलगांव मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, बागबहार मंडल प्रभारी संजय लोहिया, भाजयुमो महामंत्री विकास सोनी और भाजयुमो उपाध्यक्ष नामित सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन

वनांचल में 15.40 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण, विकास को मिलेगी नई रफ्तार मुड़घुसरी-ठाकुरटोला, ठाकुरटोला-बांटीपथरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *