बनगाँव बी में फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, मुख्य अतिथि सालिक साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह


पत्थलगांव। बनगाँव बी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में क्षेत्र के डीडीसी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर सालिक साय का आयोजन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


समापन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। फुटबॉल प्रतियोगिता ने क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर प्रदान किया।


कार्यक्रम में सरपंच प्रमिला भगत, लोकेर सरपंच नीलमती पैंकरा, डुमरबहार सरपंच जगत तारणी मिंज, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नीलाम्बर यादव, उपसरपंच गोविंद यादव, अटल साय, पंच राजेश्वर भगत, बिमल यादव,हाजिर मोहम्मद, दिलबोध भगत एवं सुंदर साय सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में आमजनमानस की उपस्थिति रही।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने पर जोर
समापन समारोह को संबोधित करते हुए सालिक साय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और उनमें खेल के प्रति उत्साह बढ़ता है।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आयोजन समिति और स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की।
सालिक साय ने प्रतियोगिता के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का आयोजन कर युवाओं को खेल से जोड़ना सराहनीय पहल है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।


समापन समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता के समापन के साथ ही बनगाँव बी में खेलप्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल बना रहा।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल

श्री शर्मा ने हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैयालाल की का जयघोष कर उत्सव का उल्लास और भी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *