किसान किताब और केसीसी कार्ड से सोहन सिंह की खेती-किसानी हुई आसान

खाद, बीज और कृषि सामग्री की खरीदी में मिल रही सुविधा, किसान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 

खाद, बीज और कृषि सामग्री की खरीदी में मिल रही सुविधा, किसान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले में किसानों को किसान किताब एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सुविधा मिल रही है।
    जशपुर जिले के ग्राम बरगांव डूमरटोली निवासी किसान श्री सोहन सिंह को किसान किताब के साथ केसीसी कार्ड प्राप्त हुआ है। किसान किताब और केसीसी कार्ड मिलने से उन्हें अब खेती के लिए खाद, बीज सहित अन्य आवश्यक कृषि सामग्री की खरीदी में सहूलियत हो रही है। इससे कृषि कार्यों को समय पर पूरा करने में भी मदद मिल रही है।
    किसान श्री सोहन सिंह ने किसान किताब एवं केसीसी कार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान किताब मिलने से खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में काफी सुविधा हुई है। उन्होंने इसे किसानों के लिए उपयोगी पहल बताते हुए कहा कि इससे कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में आसानी हो रही है।
    किसान किताब और केसीसी कार्ड की सुविधा से श्री सोहन सिंह जैसे किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने में सहूलियत मिल रही है। राज्य सरकार की यह पहल किसानों को कृषि कार्यों में सुविधा प्रदान करने और उनकी आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने सरगुजा जिले में लग रही ‘आवास चौपाल’

हितग्राहियों से सीधा संवाद कर रेत, सीमेंट, किस्त और सेंटिंग प्लेट सहित निर्माण संबंधी समस्याओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *