Oplus_0

“मां के नाम एक पेड़ 2.0” अभियान के तहत कांसाबेल में हुआ वृक्षारोपण समारोह

कांसाबेल — विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत जनपद पंचायत कांसाबेल के परिसर में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय की गरिमामयी उपस्थिति में दर्जनों पौधे रोपे गए, जिनका उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भी था।
इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य अतिथि और अधिकारीगण शामिल हुए। प्रमुख रूप से वेद प्रकाश भगत (जिला पंचायत सदस्य), पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सरपंच कांसाबेल अनिल खलखो, सरपंच नकबार किशोर टोप्पो, उप सरपंच पुसरा बालेश्वर चक्रेश, उप सरपंच कांसाबेल अमित जिंदाल, नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप मरावी, रेंजर कांसाबेल प्रभावती चौहान, तथा जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत कांसाबेल एवं वन विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


सालिक साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि वे हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारे भविष्य का प्रतीक हैं।

‘एक पेड़ मां के नाम’ एक भावनात्मक पहल है, जो मां के त्याग और प्रेम को प्रकृति के माध्यम से सम्मान देती है। यह जरूरी है कि हम इस अभियान को व्यक्तिगत दायित्व समझकर आगे बढ़ाएं।” कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने व्यक्तिगत रूप से पौधों को रोपकर यह संकल्प लिया कि वे उनकी नियमित देखभाल करेंगे और उन्हें बड़ा करके एक हराभरा भविष्य सुनिश्चित करेंगे।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *