राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

भूमिका साहू ने हासिल किया प्रथम स्थान, राहुल यादव द्वितीय और मानसी टंडन तृतीय स्थान पर रहीं

रायपुर, 

भूमिका साहू ने हासिल किया प्रथम स्थान, राहुल यादव द्वितीय और मानसी टंडन तृतीय स्थान पर रहीं
भूमिका साहू ने हासिल किया प्रथम स्थान, राहुल यादव द्वितीय और मानसी टंडन तृतीय स्थान पर रहीं

रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, रायगढ़ में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार तथा टीबी मुक्त समाज के निर्माण का संदेश अपनी चित्रकारी के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

भूमिका साहू ने हासिल किया प्रथम स्थान, राहुल यादव द्वितीय और मानसी टंडन तृतीय स्थान पर रहीं
भूमिका साहू ने हासिल किया प्रथम स्थान, राहुल यादव द्वितीय और मानसी टंडन तृतीय स्थान पर रहीं

प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं जीव विज्ञान संकाय की छात्रा कु. भूमिका साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12वीं गणित संकाय के राहुल यादव ने द्वितीय तथा कक्षा 12वीं जीव विज्ञान संकाय की कु. मानसी टंडन ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.आर. पटेल, डॉ. अहिल्या पंडा सहित विद्यालय के व्याख्याताओं एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं विद्यार्थियों को जागरूकता गतिविधि से जोड़ने के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं सभी सहयोगी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत इस तरह की जागरूकता गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में जनभागीदारी को मजबूत करना है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 प्रधानमंत्री जनमन योजना से वनांचल क्षेत्र में आवागमन हुआ सुगम

बारहमासी पक्की सड़क से जुड़ी मंगतूपूरा से गुड़ली बैगापारा रायपुर,  प्रधानमंत्री जनमन योजना वनांचल एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *