
पत्थलगांव/ पत्थलगांव में घर से लापता हुए 12 वर्षीय बालक को डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सुरक्षित खोज निकाला। बालक को परिजनों को सौंपे जाने के बाद परिजनों ने पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की।
मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव निवासी 12 वर्षीय बालक शुक्रवार को घर से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब बालक का पता नहीं चला तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही 112 की टीम सक्रिय हुई। पुलिस ने तत्काल आसपास के इलाकों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर सर्चिंग शुरू की।
112 टीम की लगातार मेहनत के बाद बालक को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।इसके बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं
बालक के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं परिजनों ने डायल 112 की टीम की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की जमकर तारीफ की। परिजनों ने कहा कि समय पर पुलिस की मदद नहीं मिलती तो पता नहीं क्या हो जाता।
इस संबंध में 112 के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डायल 112 हमेशा नागरिकों की मदद के लिए तत्पर है। लापता बच्चों के मामलों में त्वरित कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

publiccg Chhattisgarh NEWS