ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक पुलिस हिरासत में

पत्थलगांव। थाना क्षेत्र के सेंट जेवियर चौक के समीप गुरुवार शाम करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति का पहचान दर्रा पारा निवासी बालक साय उम्र 70 वर्ष के रूप में हुई है। वह किलकिला की ओर से अपने घर दर्रापारा लौट रहा था। जैसे ही वह बंदियाखार चौक के पास पहुंचा, उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसकी मदद करते हुए 112 टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे बाहर रेफर कर दिया गया है।
हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

जनभागीदारी से सशक्त होंगे अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाएं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

चाँदनी बिहारपुर में जीवन दीप समिति की बैठक, गुणवत्तापूर्ण उपचार और पारदर्शी प्रबंधन पर दिया जोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *