नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

रायपुर, 

मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्ति का सशक्त संदेश दिया। विशेष रूप से एम.एल.बी. कन्या विद्यालय एवं संकल्प स्कूल, जशपुर के विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश पतनवार तथा विशिष्ट अतिथि शासकीय रामभजनराय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेन्द्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट पहनने तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत के युवा अधिकारी श्री संकेत मित्तल भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गतनृत्य, संगीत, वाद-विवाद, कवितापाठ, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लोगन लेखन, रील निर्माण एवं शॉर्ट फिल्म जैसी विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के जिला स्तरीय विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्राचार्य डॉ. अमरेन्द्र ने अपने संबोधन में युवाओं से केवल नशे से ही नहीं, बल्कि सभी बुरी आदतों एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहकर अनुशासित, संस्कारवान और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष एवं पारदर्शी मूल्यांकन के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित विशेषज्ञ निर्णायकों ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 ‘मन की बात’ से विकसित भारत का संकल्प हुआ और मजबूत: प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों का मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया श्रवण

कारगिल के वीरों को नमन, आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति और जनभागीदारी पर प्रधानमंत्री का विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *