
पत्थलगांव। पत्थलगांव में एक युवती द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। शिकायत में युवती ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी दिए जाने संबंधी आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी।
जानकारी के अनुसार युवती पत्थलगांव में किराए के मकान में रहती है। उसने पुलिस को दिए आवेदन में नितेश सिंघल उर्फ पाचू का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उसका पीछा करने और अश्लील इशारे करने जैसी घटनाएं हुईं। हालांकि नितेश सिंघल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है।
युवती ने शिकायत में यह भी बताया कि उसे एक अनजान नंबर से कॉल आया था। उसका दावा है कि कॉल के दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने संबंधित बातचीत की मोबाइल रिकॉर्डिंग अपने पास होने की बात भी कही है।

publiccg Chhattisgarh NEWS