देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आदतन बदमाश गिरफ्तार

पत्थलगांव। पत्थलगांव पुलिस ने अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में दहशत फैलाने की मंशा से घूम रहे एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान मुकेश सिंह सिदार निवासी ढोढ़ीटिकरा के रूप में हुई है।
टीआई विनित पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिला कि आरोपी कमर में देशी कट्टा व जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा है। जिसपर टीम ने मौके ओर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी क्षेत्र में लोगों के बीच खौफ फैलाने के उद्देश्य से हथियार लेकर घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पत्थलगांव थाना क्षेत्र के चिडरापारा में की गई।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र दार्जिलिंग में पाँच दिवसीय बेसिक कमिश्नर कोर्स सम्पन्न

छत्तीसगढ़ के 41 पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण, नेतृत्व एवं संगठनात्मक दक्षता होगी और सुदृढ़ रायपुर, भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *