जिले के अतिरिक्त पुलिस कप्तान राकेश कुमार पाटनवार ने किया पत्थलगांव थाने का औचक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश

पत्थलगांव। जशपुर के एडिशनल पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने सोमवार को पत्थलगांव थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन कर उनके संधारण की समीक्षा की।
एडिशनल एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार गणवेश धारण करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात नियमों के पालन को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, विशेष रूप से हेलमेट पहनने के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों, विवेचना की प्रगति एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पत्थलगांव एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल एवं थाना प्रभारी विनीत पांडे सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना के तहत 25 किसानों को वितरित किए गए गुणवत्तायुक्त बीज, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *