
विधायक गोमती साय ने किया मौन मशाल जुलूस का नेतृत्व
पत्थलगांव। 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की स्मृति में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मौन मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोकतंत्र की रक्षा तथा संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया।
विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि 25 जून 1975 को लागू किया गया आपातकाल लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक गंभीर आघात था। संविधान हत्या दिवस हमें उन घटनाओं की याद दिलाता है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने की प्रेरणा देता है।
मौन मशाल जुलूस में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, आलोक सारथी, हरजीत सिंह भाटिया, अंकित बंसल, हेमंत बंजारा सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

publiccg Chhattisgarh NEWS