Oplus_131072

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, जशपुर में अयोजित सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुई विधायक गोमती सायदिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Oplus_131072

जशपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर स्थित विशिष्ट कम्युनिटी हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Oplus_131072

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोमती साय ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग आज वैश्विक स्तर पर भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपरा और जीवन दर्शन का प्रतीक बन चुका है। योग ने विश्वभर में करोड़ों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

Oplus_131072

उन्होंने सभी नागरिकों से “Yoga for Healthy Ageing” की भावना को आत्मसात करते हुए नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। साथ ही स्वस्थ, समर्थ एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने का संकल्प लेने की बात कही।

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष संभुनाथ चक्रवर्ती, कृष्ण कुमार राय, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर, एसएसपी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

अब फोन आधारित शिक्षण से पूरे जिले के बच्चों को मिलेगा गणित सीखने का अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *