महादेवडांड मंडल में जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक गोमती साय ने महिला स्व-सहायता समूहों से किया सीधा संवाद

पत्थलगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत महादेवडांड मंडल के ग्राम पंचायत घुघरी के डेल डब्बा में जनसंपर्क किया गया।


इस दौरान ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई तथा उनसे प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव एवं समस्याओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कुर्रोग के चांदनी समूह, मिनी समूह, नेहा समूह, गांधी समूह एवं खुशी समूह की महिलाओं से विशेष मुलाकात की गई। विजय गंगा, जयंती महंत, रामपति बाई सहित समूह की अनेक महिलाएं शासन की योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इन महिलाओं ने अपने परिश्रम और संकल्प के बल पर न केवल स्वयं को सशक्त बनाया है, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया है।


महिलाओं ने बताया कि सरकार की योजनाओं से उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। आज वे आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत एवं अंत्योदय के संकल्प को नई गति मिली है। सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित कर रही हैं।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

बेहतर समन्वय और सहयोग से शहर के विकास व स्वच्छता के लिए करें कार्य : श्रीमती शंगीता आर.

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव ने विभागीय कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *