
कोतबा। विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्वास, विकास और जनकल्याण के साथ केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोतबा स्थित सती घाट शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। उन्होंने राष्ट्र के सुख, समृद्धि, प्रगति तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक प्रधान सेवक के रूप में सेवा, समर्पण और कर्मठ कार्यशैली का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है तथा करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

उन्होंने कहा कि देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी का यह 12 वर्षों का कार्यकाल जनविश्वास, विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर के मंदिरों में करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र की निरंतर उन्नति के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है, जो जन-जन के स्नेह, विश्वास और आस्था को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ जीवन तथा भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

publiccg Chhattisgarh NEWS