सुकड़ीगुहान में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था

पेयजल के लिए स्थापित सोलर पंप, आयरन रिमुवल प्लांट से जुड़ी टंकी और गांव के दो बोरवेल में लगे मोटर पंप से मिल रहा पानी

घरों में नल से भी पानी पहुंच रहा

रायपुर. 

सुकड़ीगुहान में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था

बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के सुकड़ीगुहान में पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था है। सिंघोला ग्राम पंचायत के इस आश्रित गांव में पेयजल के लिए स्थापित सोलर जलापूर्ति सिस्टम, आयरन रिमुवल प्लांट से जुड़ी टंकी और गांव के दो बोरवेल में मोटर पंप स्थापित कर पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन से घरों में लगे नल से पेयजल पहुंच रहा है। 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और डौंडीलोहारा जनपद पंचायत के अधिकारियों ने आज सुकड़ीगुहान का दौरा कर पेयजल की व्यवस्था देखी। उन्होंने सरपंच श्रीमती कौशल्या ठाकुर और अन्य ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण कर सुचारू पेयजल
व्यवस्था का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल स्त्रोत की पर्याप्त व्यवस्था है। किन्तु मुख्य समस्या यह है कि नलों में टोंटी नहीं लगा है । पंचायत द्वारा पूर्व में लगाया गया टोंटी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों द्वारा टोंटी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिसके कारण पानी व्यर्थ बह जाता है। साथ ही लोग नहाने एवं अन्य निस्तारी हेतु इसी पेयजल का उपयोग कर रहे हैं।

अधिकारियों ने सरपंच श्रीमती कौशिल्या बाई ठाकुर से नलों में टोंटी लगाने, नाला में झरिया बनाने तथा पंचायत में मौजूद पानी टैंकर को जरूरत पड़ने पर सुकड़ीगुहान भेजने के संबंध में चर्चा की है। फिलहाल पेयजल का संकट नहीं है। विशेष परिस्थिति में पेयजल आपूर्ति हेतु एक पानी टैंकर ग्राम पंचायत सिंघोला में उपलब्ध है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

’गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

’मुख्यमंत्री ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से लिया योजनाओं के प्रभाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *