ऑपरेशन सिंदूर से लौटे BSF जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

जशपुर- पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के समाप्ती के बाद घर लौटे बीएसएफ जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृतक बीएसएफ जवान कुलवंत पन्ना जो दो दिनों पहले राजस्थान से छुट्टी पर घर लौटा था.घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, पूरा घटना कुनकुरी थानाक्षेत्र के गिनाबहार की है। मिली जानकारी के अनुसार, कुनकुरी थाना क्षेत्र के गिनाबहार निवासी बीएसएफ जवान 35 वर्षीय कुलवंत पन्ना बीएसएफ की 35वीं बटालियन जैसलमेर (डाबला, राजस्थान) में आरक्षक पद पर पदस्थ थे

. वे कुछ ही दिन पूर्व “ऑपरेशन सिंदूर” से लौटने के बाद छुट्टी पर अपने गृहग्राम बरटोली (गिनाबहार) आए थे। जवान कुलवंत पन्ना मंगलवार की शाम अपनी पत्नी से मिलने ससुराल दुलदुला जा रहे थे। घर से निकलने के कुछ देर बाद ही गिनाबहार गौठान के पास पुलिया के समीप उनकी एक्टिवा स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिया के पीलर से टकरा गई।

जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में पुलिया के नीचे गिरा पाया। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं और अधिक रक्तस्राव हो रहा था। घटना की जानकारी उनके छोटे भाई जोनिक पन्ना और मंझले भाई आसीत पन्ना को दी गई, जो तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। वहां से ग्रामीणों की मदद से घायल कुलवंत को कुनकुरी शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें होलीक्रास अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही बटालियन में कार्यरत उनके सहकर्मी और मित्र विशाल कुमार (निवासी – कांसांबेल) एवं विक्रांत मिंज (निवासी – ग्राम गोरिया), जो इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं, वे भी तुरंत कुनकुरी अस्पताल अंतिम दर्शन करने पहुंचे। मौत के बाद क्षेत्र में कुलवंत की मौत को लेकर शोक की लहर दौड़ गई. उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया जवान की मौत मामले में कुनकुरी पुलिस को सूचना मिलते ही मर्ग कायम कर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बरटोली (गिनाबहार) गांव में वीर सपूत के असमय निधन से परिवार सहित पूरा गांव गमगीन है। ग्रामीणों ने कुलवंत को न केवल एक सैनिक के रूप में देखा, बल्कि एक शालीन, कर्तव्यनिष्ठ और मददगार व्यक्तित्व के रूप में भी याद किया। गांव में उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

संपादक प्रदीप सिंग ठाकुर

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *