सुशासन तिहार 2026 : पोखरा शिविर में 335 आवेदनों का समाधान, सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख की घोषणा

प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने गरियाबंद के पोखरा में जिला स्तरीय शिविर का किया अवलोकन, हितग्राहियों को बांटे कार्ड और सामग्री

रायपुर, 

पोखरा शिविर में 335 आवेदनों का मौके पर निराकरण, सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे श्सुशासन तिहार 2026श् के अंतर्गत आज गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पोखरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखा। 

त्वरित निराकरण और बड़ी घोषणाएँ

         शिविर में कुल 335 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश म आवेदनों का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण कर ग्रामीणों को राहत दी गई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल ने ग्रामीणों की मांग पर पोखरा में सर्व समाज के लिए 20 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।

योजनाओं का लाभ और हितग्राही वितरण

         मंत्री दयालदास बघेल ने शिविर का अवलोकन करते हुए कहा कि शासन का लक्ष्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। शिविर के दौरान आयुष्मान कार्ड, वयोवृद्ध (ैमदपवत ब्पजप्रमद) कार्ड और केसीसी (ज्ञब्ब्) कार्ड, मछुआरों को जाल और आइस-बॉक्स का वितरण किया गया। पीएम आवास, उज्ज्वला, पीएम जनमन, स्वामित्व और सूर्यघर योजना के लाभों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

किसानों के हित में निर्णय

          मंत्री बघेल ने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों को रेखांकित करते हुए 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। इस अवसर पर महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी – प्रभारी सचिव श्री बोरा

सुशासन तिहार अंतर्गत शिविरों में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्वक निराकरण ग्रीष्मऋतु को ध्यान में रखते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *