
जशपुर.. प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी जयपुर के निर्देशानुसार फरसाबहार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जनपद कार्यालय खेल मैदान के समीप बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में इकदिवस या धरना तथा विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र शासन के द्वारा कुरीतियों के कारण बेतहाशा बढ़ रही महंगाई का विरोध किया गया इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष पूरण वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता की जेब पर भारी पड़ रहा है लगातार हो रहे गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से जनता परेशान है पहले लोग गैस नहीं मिलने से परेशान थे अब वही लोग गैस के बड़े हुए दामों से परेशान है वही जिला उपाध्यक्ष जशपुर युवा कांग्रेस, ब्लॉक उपाध्यक्ष फरसाबहार कांग्रेस अमर कुमार सोनी ने कहा कि बीजेपी अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई मगर उसके सत्ता में आने के बाद लोगों के अच्छे दिन दूर की कौड़ी हो गए जब-जब बीजेपी सत्ता में आई है तब तक महंगाई लाई है उन्होंने कहा गैस सिलेंडर तो केवल अभी झांकी है पेट्रोल डीजल के दाम अभी बढ़ाना बाकी है उन्होंने सुशासन दिवस पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ सुशासन दिवस मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर तपकरा बस स्टेंड में लगे मुख्यमंत्री के उपलब्धियां को प्रदर्शित करने वाला एलइडी स्क्रीन सप्ताह भर से खराब है मगर इसे अब तक सुधार नहीं किया क्या यही सुशासन है वही तपकरा फरसाबाहर की सड़क का कार्य कछुए की गति से चल रहा है जिसके कारण राजगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अगर सडक निर्माण कार्य बनाने मे गति नहीं आती है तो जल्द ही इसके विरुद्ध आंदोलन करेंगे… वही ब्लॉक उपाध्यक्ष मदन मोहन यादव जी ने कहा कि भाजपा भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार की महंगाई के मार्ग से जनता त्रस्त हो चुकी है चाहे वह बिजली बिल हो या फिर गैस सिलेंडर लोगों की परेशानी बढ़ाने का सबब भाजपा सरकार बन रही है यह वही बीजेपी है जिसने चुनाव के समय ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था मगर इनका वादा जुमला साबित हो रहा है महंगाई बेहतर आशा बढ़ रही है जिला उपाध्यक्ष व फरसाबहार ब्लॉक प्रभारी सुमित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नवीना पैकरा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष किरोध मोहंती, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कुनकुरी चंद्रशेखर चौहान ब्लॉक सचिव मोहम्मद इकबाल ब्लॉक सचिव दुर्गेश बाजपेई, राजू श्रीवास्तव ने भी अपना उधबोधन दिया…. इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरोज ताम्रकार रामलाल सोनी संतोष पिंटू यादव अमन चौहान,फनिंदर नारायण पांडे, उमेश सागर रंजन राम दयाल वर्मा अमर सभा आगरा नामजीत पर धनीराम अंजुला चौहान, चंद्रधर राय भोला यादव दुबराज, घनश्याम, सुनील मांझी मदन मांझी कुलेश्वर मानसी प्रदीप दास मोहन चौहान उपस्थित रहे

publiccg Chhattisgarh NEWS