फेसबुक की गाली ने मचाया, कुनकुरी मे भूचाल, fir की मांग

“पोस्ट पर कमेंट क्या किया, पूरा कुनकुरी गरम हो गया!”

जशपुर।25 मई को जैसे ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने झीरम घाटी के शहीदों को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट डाली, वैसे ही फेसबुक पर राजनीति का पारा चढ़ गया।

कांसाबेल के एक कथित भाजपा योद्धा सुभाष चंद्र गुप्ता ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए गाली लिख दी, जिससे कांग्रेस का ब्लड प्रेशर हाई हो गया!

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सागर यादव,पूर्व विधायक यू.डी. मिंज, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील और उनके सोशल मीडिया कमांडोज़ समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे शहीदों का अपमान बताते हुए सीधा थाने का रुख किया। मांग हुई – “एफआईआर हो वरना आंदोलन का ऐलान होगा!”
विनयशील बोले – “24 घंटे का अल्टीमेटम है, एफआईआर दर्ज करो वरना धरना स्टार्ट करने जा रहे है!”
अब देखना ये है कि पुलिस FIR लिखेगी या फेसबुक की टिप्पणी पर “Ignore” का बटन दबाएगी?
आगे-आगे देखिए होता है क्या – फेसबुक पर पोस्ट, और सड़क पर प्रोटेस्ट!

संपादक प्रदीप सिंग ठाकुर

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *