ममता हुई कलंकित: निर्दयी माँ ने नवजात को झाड़ियों में फेंका, चींटियों के काटने से रोती रही मासूम

जशपुर, बगीचा: नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। एक निर्दयी माँ ने अपनी नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद राजपुरी नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।

Lorem Ipsum has been the industry’s standard dummy text ever since the 1500s.

राहगीरों ने जब नवजात के रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बगीचा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि सफेद कपड़े में लिपटी मासूम बच्ची झाड़ियों में पड़ी थी, और उसके नाजुक शरीर पर चींटियों का झुंड लगा हुआ था। चींटियों के काटने से बच्ची के शरीर से खून निकल रहा था और वह बिलख-बिलखकर रो रही थी। यह हृदयविदारक दृश्य देख वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल दहल गया।

पुलिस ने नवजात को अस्पताल पहुंचाया
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नवजात को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। इस अमानवीय कृत्य के बाद इलाके में आक्रोश है, और निर्दयी माँ को लेकर लोगों में गहरी नाराज़गी है। सभी माँ की ममता और इंसानियत पर सवाल उठा रहे हैं कि कोई माँ इतनी क्रूर कैसे हो सकती है?

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *