रेत के अवैध उत्खनन के मामले में तीन ट्रैक्टर जब्त

रेत के अवैध उत्खनन के मामले में तीन ट्रैक्टर जब्त

राजनांदगांव जिले में रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से रेत उत्खनन करते पाए गए वाहनों को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ने डोंगरगांव तहसील के ग्राम बरगांव क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 08 बीजी 4068, सीजी 08 एयू 5299 तथा सीजी 08 बीए 6067 द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। इसके बाद विभाग ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना डोंगरगांव को सुपुर्द कर दिया।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के हाथ में बैट

बदलते बस्तर की खुशनुमा तस्वीर रायपुर,  सुकमा के जंगलों के बीच मैदान में युवाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *