
जशपुर। जिला पंचायत जशपुर सभा कक्ष में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय भी शामिल हुईं।
बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया। साथ ही प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही, ताकि जिले के विकास को नई गति मिल सके।
बैठक में विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

publiccg Chhattisgarh NEWS