मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास हितग्राही के गृह प्रवेश में की सहभागिता

मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत सोखता पिट निर्माण में किया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर, 

मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत सोखता पिट निर्माण में किया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश
मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत सोखता पिट निर्माण में किया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत बलौदबाजार-भाटापारा जिले के करही बाजार में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही परिवार के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती राजकुमारी एवं उनके पति श्री हरिराम के नए पक्के आवास में गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर उन्होंने दंपति को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मानजनक जीवन का आधार बन रही है। पक्का आवास मिलने से परिवारों को सुरक्षा, सुविधा और बेहतर जीवन वातावरण मिल रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने “मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” के तहत भूमिगत जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे सोखता पिट निर्माण कार्य में श्रमदान भी किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया और वर्षा जल संचयन के महत्व पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने अभियान से जुड़ी जल संचयन दीदी श्रीमती बेबी सेन एवं श्रीमती अम्बे मानिकपुरी से चर्चा कर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और ऐसे प्रयास भविष्य में जल संकट को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रेलवे ओवरब्रिज, आईटी बिल्डिंग, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित कई परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा रायपुर,  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *