मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को वितरित किए आयुष्मान कार्ड

सुशासन तिहार के समाधान शिविर में स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का मिला लाभ

रायपुर, 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने श्री राजीम देवांगन, श्री दिलीप चक्रधारी, नेहा निषाद, श्रीमती शांति पाल, खुशबू सोनी एवं  मुस्कान चक्रधारी को आयुष्मान कार्ड सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता मिल रही है और उन्हें बड़ी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से राहत प्राप्त हो रही है।

हितग्राहियों ने आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा सहारा बनेगी।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रेलवे ओवरब्रिज, आईटी बिल्डिंग, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित कई परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा रायपुर,  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *